- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मंडी में रखे प्याज उठाने का आज आखिरी दिन, कल से पैनल्टी, निरस्त होगी नीलामी
उज्जैन | कृषि मंडी में रखे प्याज उठाने का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार से संबंधित व्यापारियों पर 10 रुपए प्रति क्विंटल रोज पैनल्टी लगाई जाएगी। इसके बाद भी प्याज नहीं उठाए तो बोली निरस्त कर दोबारा नीलामी लगाई जा सकती है।
समर्थन मूल्य आठ रुपए किलो पर खरीदे प्याज अब भी मंडी में नीलामी शेड पर रखे हैं। खुली बोली में नीलामी के बावजूद संबंधित व्यापारी इसे उठाने में सुस्ती दिखा रहे हैं। खामियाजा किसानों और व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। अब तक इसे हटाने के लिए प्रशासन व मंडी प्रबंधन ने भी सख्त कदम नहीं उठाए हैं लेकिन अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला के अनुसार खुली बोली में भाग लेकर प्याज खरीदने वाले व्यापारियों को सभी प्याज उठाने के लिए मंगलवार का वक्त दिया है। इसके बाद एक क्विंटल पर 10 रुपए रोज पैनल्टी लगाई जाएगी। साथ ही संबंधित व्यापारियों की बोली निरस्त की जा सकती है। शेष रहे प्याज को उठाने के लिए दोबारा खुली बोली लगाई जाएगी। उनका कहना है मंडी के 11 नीलामी व हाइराइज शेड में से एक हाइराइज शेड व छह नीलामी शेड खाली हो गए हैं। पांच शेड पर 100 टन प्याज अभी भी रखे हैं।