- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सात घंटे तक फाल्ट नहीं ढूंढ़ पाया अमला, सुबह से शाम तक 13 कॉलोनियों में बिजली बंद रही
उज्जैन | बिजली कंपनी का अमला शुक्रवार को इंदौर रोड पर हुए फाल्ट को सात घंटे तक तलाश नहीं कर पाई। रहवासी ने महानंदा नगर जोन कार्यालय पर फोन लगाया तो जवाब मिला, अभी फाल्ट तलाश रहे हैं। इंदौर रोड की 13 कालोनियों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रही।
इंदौर रोड पर 11 केवी में फाल्ट हुआ था। बिजली सप्लाई बंद होने से रहवासियों ने इसकी शिकायत जोन पर की। उसके बाद उच्चदाब मैंटेनेंस का अमला फाल्ट तलाशने पहुंचा। फाल्ट ढूंढने में उन्हें सुबह से शाम हो गई। दिनभर बिजली बंद होने से रहवासियों ने इसकी शिकायत बिजली कंपनी के अधिकारियों से की। उसके बाद उच्चदाब मैंटेनेंस व जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें भी फाल्ट नहीं मिल पाया। बिजली कंपनी का अमला साल में दो बार मैंटेनेंस करता है बावजूद इसके लाइनों में फाल्ट की समस्या आ रही है। अधिकारियों का कहना था कि बारिक फाल्ट होने से पकड़ में नहीं आ रहा है। फाल्ट की वजह से इंदौर रोड की सनराइज सिटी कालोनी, सिद्धि विहार, प्रीति परिसर, त्रिवेणी विहार, मोती बाग, अमरनाथ एवेन्यू, दीप्ति परिसर सहित करीब 13 कालोनियों की बिजली बंद रही। जोन कार्यालय पर करीब 30 से ज्यादा शिकायतें पहुंची।