- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
वाहन चालकों के ट्रैफिक पुलिस बनाएगी यलो कार्ड
ट्रैफिक पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को लेमिनेशन किए हुए यलो कार्ड बनाकर देगी। इससे वाहन चालकों को जिले में कहीं भी आने-जाने के दौरान वाहन के सभी दस्तावेज अपने साथ रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सितंबर माह पहले सप्ताह से यलो कार्ड बनाने की शुरुआत हो जाएगी।
बाइक, मोपेड और चार पहियां वाहन चालकों के लिए वाहनों के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सहित बीमे के दस्तावेज लेकर साथ चलना मुश्किल होता है। इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यलो कार्ड जारी करने योजना तैयार की है। इसमें लोगों से 20 रुपए की न्यूनतम राशि ली जाएगी और कार्ड बनाकर दिया जाएगा। इसमें गाड़ी से जुड़े सभी प्रमुख दस्तावेज देखकर कार्ड पर नंबर डाले जाएंगे। कार्ड मिलने के बाद वाहन चालक को दस्तावेज साथ नहीं रखना पड़ेंगे। वह आवश्यकता पड़ने पर यलो कार्ड दिखाएगा तो जिले की पुलिस उसे मान्य करेगी। अन्य जिलों में यह मान्य नहीं होगा। वाहन चालकों को अन्य जिलों में जाने पर दस्तावेज अपने साथ रखना जरूरी होगा।