- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिगड़ते रिजल्ट और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विक्रम यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन
उज्जैन | विक्रम यूनिवर्सिटी में कई परीक्षाओं के बिगड़ते रिजल्ट सहित विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक भवन का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया आैर विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी के महानगर मंत्री अभिषेक राठौर ने बताया यूनिवर्सिटी के हाल ही में घोषित हुए कई रिजल्ट में कई विद्यार्थियों तक को फेल कर दिया गया। कई मेधावी विद्यार्थियों को जीरो अंक दिए गए। कुछ मामलों में विद्यार्थियों को अवलोकन के लिए उत्तरपुस्तिका भी उपलब्ध तक नहीं हो पाती। विशेष एटीकेटी परीक्षा के रिजल्ट भी घोषित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है। खेल विभाग में भी कई समस्याएं हैं।
इन्हीं सब समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विद्यार्थी दोपहर 12 बजे यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक भवन पहुंचे आैर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद छह सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति एसएस पांडेय के नाम उपकुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।