- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
सवारी के चार दिन बाद भी सड़कों से नहीं हटे बेरिकेड्स, लग रहा जाम
उज्जैन | शाही सवारी बीते चार दिन हो गए बावजूद सड़कों से बेरिकेड्स नहीं हटाए गए हैं। ऐसे में ये चक्काजाम और दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इनसे पार्किंग भी प्रभावित हो रही है।
इस बार प्रशासन ने पूरे शाही सवारी मार्ग पर बेरिकेडिंग करवाई थी। भीड़ प्रबंधन के लिए यह प्रयास तब भी खास कारगर साबित नहीं हुआ और अब भी परेशानी का सबब बना हुआ है। दरअसल अधिकतर बेरिकेड्स तो प्रशासन ने हटवा लिए लेकिन कई प्रमुख मार्गों पर ये अभी भी पड़े हुए है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।
कमरी मार्ग पर रोज हो रहा चक्काजाम
कमरी मार्ग चौराहे पर बीच सड़क में बेरिकेड्स रखे होने से यहां रोजाना चक्काजाम हो रहा है। एक साथ दो-तीन मैजिक या चौपहिया आ जाने से ढाबा रोड व गोपाल मंदिर की तरफ आने-जाने वाले लोग यहां रोज जाम में उलझ रहे हैं।
कोट मोहल्ला चौराहे पर पार्किंग प्रभावित
बेरिकेड्स नहीं हटाए जाने और चौराहे पर यहां-वहां रख दिए जाने से कोट मोहल्ला चौराहे पर चालकों को वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं मिल रही है। मिर्जा नईम बेग मार्ग में भी बेरिकेड्स कई स्थानों पर समस्या बने हुए हैं।
यह गलत बात है, मैं दिखवाता हूं
अफसरों को पहले से ही स्पष्ट किया जा चुका था कि सवारी के बाद बेरिकेड्स हटवा लिए जाए। बावजूद यदि अभी भी ये सड़कों पर रखे हुए हैं तो गलत बात है। मैं इसे दिखवाता हूं। नरेंद्र सूर्यवंशी, एडीएम