- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सेना में जाने से पहले एनसीसी में चयन के लिए छात्रों ने लगाया दम
उज्जैन | सेना में जाने से पहले छात्रों को सेना की भांति ही एनसीसी की ट्रेनिंग भी दी जाती है। छात्र भी देशभक्ति का जज्बा लिए हुए एनसीसी में भर्ती होने के लिए प्रयासरत रहते हैं। माधव साइंस कॉलेज के छात्र-छात्राएं शुक्रवार सुबह दशहरा मैदान पर पहुंचे, जहां पर छात्र-छात्राओं ने एनसीसी में भर्ती होने के लिए दौड़ सहित अन्य गतिविधियों में भाग लिया। एनसीसी के लेफ्टिनेट कमांडर जसवीर सिंह ने बताया कॉलेज के १७० विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिनमें से ३५ छात्राएं भी शामिल हैं। हमें मात्र ७० विद्यार्थियों का चयन करना है, जो एनसीसी की गतिविधियों में उत्तीर्ण होगा। उसे शामिल किया जाएगा।