- महाकाल में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले पट, पंचामृत से हुआ अभिषेक
- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
आगे निकला मानसून का सिस्टम, दिनभर तेज धूप
उज्जैन | शहर सहित जिले में पिछले चार दिनों से हो रही तेज आैर हल्की बारिश का दौर गुरुवार को पूरी तरह थम गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब मानसून का सिस्टम आगे निकल चुका है। जिससे आने वाले कुछ दिनों में अब बारिश के आसार नहीं हैं। गुरुवार को बादल छंटने के साथ ही तेज धूप निकल आई। जिसके कारण दिन में उमस आैर गर्मी का असर फिर से बढ़ गया। दिन में तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 31.0 डिग्री हो गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत भी 83 फीसदी रहा। इससे दिनभर लोग उमस आैर गर्मी से जूझते रहे। हालांकि रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। बीते 24 घंटों में शहर में 0.032 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक शहर में आैसत 36 इंच के मुकाबले 25.36 इंच बारिश हो चुकी है। इधर गंभीर डेम में गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटों में 6 एमसीएफटी पानी बढ़ा। गुरुवार सुबह डेम का जलस्तर 653.484 एमसीएफटी रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया बंगाल की खाड़ी का मानसून सिस्टम अब आगे निकल कर गुजरात-महाराष्ट्र की ओर बढ़ चुका है। शहर में गुरुवार को वायु दबाव भी बढ़कर 1002 मिली बार हो गया, जिससे आगामी कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना कम ही है।