- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शाही सवारी शाम 4 से शुरू होकर रात 10 बजे समाप्त
29 अगस्त को महाकाल की शाही सवारी शाम 4 बजे मंदिर से शुरू होकर छह घंटे नगर भ्रमण कर रात 10 बजे वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। प्रशासन ने मंगलवार को शहर के 19 प्रमुख स्थानों पर सवारी पहुंचने का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया।
शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में पिछले दिनों प्रवचन हॉल में प्रभारी कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसपी एमएस वर्मा की मौजूदगी में मानसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सवारी समय पर निकालने को लेकर चर्चा हुई थी। जिस पर मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने प्रशासन को सुझाव दिया था कि सवारी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय कर अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक सभी ड्यूटी करने वाले लोगों को जारी कर दिया जाए। कलेक्टर-एसपी ने इसे बैठक में स्वीकृति दी थी। इसे लेकर मंगलवार शाम 5 बजे एसडीएम क्षितिज शर्मा, अपर कलेक्टर जयंत जोशी ने मंदिर व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सवारी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय कर जारी किया। भजन मंडलियां 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे माधव सेवा न्यास पार्किंग में, वहीं बैंड वाले दोपहर 1 बजे हरसिद्धि से बड़ा गणेश वाले मार्ग पर एकत्र होंगे।