- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल की पालकी में पार्वती, नाव में बैठकर रंगोली विसर्जन
उज्जैन | महाकाल मंदिर से वर्ष में एक बार निकलने वाली पार्वती की सवारी गुरुवार को पुराने शहर में निकली तो स्वागत के लिए भक्त उमड़ पड़े। जिस चांदी की पालकी में राजा महाकाल सवारी में निकलते हैं उसमें माता पार्वती ने विराजकर दर्शन से भक्तों को अभिभूत किया। शाम 4 बजे सभामंडप में पार्वती की प्रतिमा पूजन के बाद सवारी शुरू हुई। सवारी शाम 5.30 बजे रामघाट पहुंची। पुजारी आशीष गुरु ने घाट पर प्रतिमा का पूजन कराया। उमा-सांझी की रंगोली को पंडे-पुजारी ने नाव में बैठकर बीच नदी के बीच जाकर शिप्रा में विसर्जित किया। यहां से सवारी वापस महाकाल मंदिर पर समाप्त हुई।