- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
चरक में 24 लाख का बिजली का ठेका किया जाएगा निरस्त, ठेकेदार पर कार्रवाई
उज्जैन | चरक अस्पताल में 24 लाख का बिजली का ठेका निरस्त होगा। अस्पताल में ट्यूबलाइट, एलईडी व सीएफएल व बिजली के उपकरण बंद होने से मरीजों व स्टाफ को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। उस पर पैनल्टी भी लगाई जाएगी तथा नया ठेका कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी।
आगर रोड पर बनाए 94 करोड़ के चरक अस्पताल की बिजली व्यवस्था के मैंटेनेंस का ठेका जनवरी 2017 में श्रीजी इलेक्ट्रिकल्स उज्जैन को 24 लाख में दिया था। दो वर्ष तक ठेकेदार को अस्पताल की आंतरिक व बाह्य बिजली व्यवस्था का मैंटेनेंस करना था। ठेकेदार ने खराब बिजली के उपकरण बदलने से इंकार कर दिया है। वह ठेके की उस शर्त को मानने को तैयार नहीं है जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि मय मटेरियल के उसे मैंटेनेंस कार्य करना है। इस वजह से सिविल सर्जन डॉ.राजू निदारिया श्रीजी इलेक्ट्रिकल्स के संचालक आशीष दिसावल का करीब चार लाख का भुगतान रोक चुके हैं। उसका ठेका निरस्त किया जाकर नया ठेका किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर संकेत भोंडवे को नोटशीट भेजी जाएगी। डॉ. निदारिया ने बताया मय मटेरियल के बिजली मैंटेनेंस का ठेका हुआ है। ठेकेदार ने बंद लाइटें नहीं बदली है। टेंडर की शर्तों का पालन नहीं करने पर ठेका निरस्त किया जाएगा। नया ठेका कर बिजली व्यवस्था दुरूस्त करवाई जाएगी।