- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कार्तिक मेला आज से, हस्तशिल्प मेला भी सजकर तैयार
उज्जैन | शिप्रा तट पर शुक्रवार से कार्तिक मेले की शुरुआत होगी। ऊर्जा मंत्री पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल, सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, निगम सभापति सोनू गेहलोत शाम 7 बजे कार्तिक मेला मैदान बड़नगर रोड पर शुभारंभ करेंगे। मेले में पाॅलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। फूड जोन में लगने वाली दुकानों पर रोज खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। साथ ही गड़बड़ी मिलने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। मेले की स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में समिति संरक्षक मांगीलाल कड़ेल, संयोजक राजेंद्र वशिष्ठ, नोडल अधिकारी सुनील शाह मौजूद थे।
कालिदास अकादमी में शुरू हुए हस्तशिल्प मेले में लोगों का आना शुरू हो गया है। परिसर में लगी हस्तशिल्प वस्तुओं की दुकान पर लोगों को एक से बढ़कर एक कृतियां देखने को मिल रही है। चित्र में गुरुवार को मेले में लगी एक दुकान पर सजावट का सामान देखती महिलाएं व युवतियां।