- अपनी कार्यशैली से शहरवासियों का दिल जीत रही SP-DM की जोड़ी, पंचकोशी की व्यवस्था देखने बुलेट से पहुंचे
- भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया ॐ नमः शिवाय का त्रिपुंड
- महिला मोर्चा सम्मेलन में सीएम मोहन बोले- विश्व में भारत एक मात्र ऐसा देश, जिसे माता कहा जाता है
- महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ 6 दिवसीय महारुद्राभिषेक अनुष्ठान, 22 ब्राह्मणों ने किया महारुद्राभिषेक
- पगड़ी पहनकर सजे बाबा महाकाल...मस्तक पर लगाया त्रिपुंड और ॐ
कालभैरव को कल रात लगेगा 56 भोग, 11 नवंबर को सवारी
उज्जैन | महाकाल के कोतवाल कालभैरव को शुक्रवार की रात 56 भोग लगाया जाएगा। 11 नवंबर को भैरवगढ़ में बाबा की सवारी निकलेगी। भैरव अष्टमी के अवसर नगर के भैरव मंदिरों में उत्सव मनेगा। कालभैरव मंदिर के पुजारी सदाशिव चतुर्वेदी ने बताया अष्टमी पर्व पर दो दिन बाबा का उत्सव मनेगा। शुक्रवार को अष्टमी लग जाएगी। चूंकि भैरवनाथ उत्सव रात में मनाने की परंपरा के चलते रात 12 बजे शृंगार, महाआरती कर बाबा काे 56 भोग लगाया जाएगा। दूसरे दिन 11 नवंबर को शाम 4 बजे बाबा की सवारी निकलेगी। पुजारी धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कलेक्टर संकेत भोंडवे सवारी का पूजन करेंगे। सवारी जेल तिराहा, नया बाजार, पुराना नाका, माणकचौक होकर सिद्धवट पहुंचेगी, जहां पूजन-अर्चन के बाद सवारी वापस घूमकर कालभैरव मंदिर आएगी। शुक्रवार रात 56 भोग के बाद भक्तों का भंडारा भी होगा।