- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मन्नत पूरी होने पर आज धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलेंगे श्रद्धालु
उज्जैन | जीवाजीगंज क्षेत्र में गुरुवार को शीतलामाता मंदिर और जावरा वाले बाबा की मजार पर आस्था का मेला लगेगा। 12 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी चूल में 50 से ज्यादा श्रद्धालु धधकते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलेंगे। चूल चेताने के लिए एक क्विंटल लकड़ियां मंगाई गई है। सैकड़ों लोग गुरुवार शाम को भक्ति का यह अद्भुत नजारा देखने पहुंचेंगे। आस्था का यह पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता का भी परिचायक है। जितने हिंदू भक्त यहां पहुंचते हैं, उतनी ही संख्या में मुस्लिम जायरीन भी शामिल होते हैं। चैहल्लुम पर्व दोनों समुदाय के लोग मिलकर मनाते हैं। मंदिर और दरगाह के सेवक हैं, 80 साल के भैरवलाल परमार। उम्र की वजह से बोलने में उनकी जुबान जरूर खडख़ड़ाती है लेकिन बाबा का नाम लेकर चूल पर चलने पर एक बार भी पैर नहीं डगमगाते। वे बोलते हैं 40 साल पहले सरकार का आदेश हुआ था मां के मंदिर में मेरा स्थान बना और ईमान वाले मेरे दर पर आएंगे। सच्चे भक्तों की परख करने के लिए तभी से चूल जला रहा हूं। पहले अकेले अंगारों पर चलता था, अब मन्नत पूरी हाेने पर अन्य श्रद्धालु भी चलते हैं। वे बताते हैं, जब अंगारों पर चलते हैं तो ऐसा मेहसूस हाेता है जैसे मई के महीने में सड़क पर चल रहे हो। अंकपात मार्ग पर भी चूल का कार्यक्रम होगा।