- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
स्वच्छता अभियान : शहर में पहले चरण में लगाएंंगे 700 डस्टबीन
उज्जैन | स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए पहले चरण में 60 लाख रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर 700 डस्टबीन लगाए जाएंगे। शुरुआत महापौर मीना जोनवाल ने सोमवार को टावर चौराहा पर पहला डस्टबीन लगाकर की। इस दौरान स्वास्थ्य एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी मांगीलाल कड़ेल, एमआईसी सदस्य सत्यनारायण चौहान, कलावती यादव, डॉ. योगेश्वरी राठौर, प्रेमलता बैंडवाल आदि मौजूद थे। दूसरे चरण में 54 लाख रुपए की लागत से शहर के 54 वार्ड में घर-घर डस्टबीन वितरित किए जाएंगे।