- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
डीपी से चिपका बंदर, करंट से मौत
अम्बर कालोनी क्षेत्र में सुबह करीब 8.30 बजे बंदरों की टोली उछल कूद कर रही थी उसी दौरान एक बंदर विद्युत डीपी से चिपक गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रहवासियों ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी जिसके बाद नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची वहीं विद्युतकर्मी द्वारा बिजली बंद कर बंदर को डीपी से निकाला गया।
करीब 50-60 बंदरों की टोली सुबह अम्बर कालोनी क्षेत्र में उछल कूद कर रही थी उसी दौरान एक बंदर उछलता हुआ सीधे विद्युत डीपी से जा चिपका और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह नजारा देख रहे रहवासी रोहित माली ने तुरंत 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी। इस पर नीलगंगा थाने के राजेन्द्र शर्मा एफआरवी वाहन से यहां पहुंचे वहीं विद्युत मंडल को भी खबर की।