- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अपडाउनर को उज्जैन पहुँचते ही करीब 11.30 बजे चाकू मारकर लूटा
उज्जैन | इंदौर से उज्जैन अपडाउन करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नानाखेड़ा बस स्टैंड से आगे अज्ञात बदमाशों ने सिर पर बोतल और चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार विद्यापति नगर निवासी वैष्णव परमार पिता बाबूलाल (33) इंदौर की सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। वैष्णव उज्जैन-इंदौर अपडाउन करता है और बीती रात करीब 11.30 बजे इंदौर से बस द्वारा उज्जैन पहुंचा व नानाखेड़ा बस स्टैंड से पैदल घर जा रहा था उसी दौरान एक बाइक पर बैठे युवक ने आवाज लगाकर वैष्णव को रोका व झोला छीनने लगा।
उसी दौरान पीछे से एक युवक आया और सिर पर बोतल मार दी। वैष्णव कुछ समझ पाता उसके पहले बदमाश ने चाकू मारकर बैग और मोबाइल छीन लिया और बाइक से फरार हो गये। घायल युवक को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के अनुसार वैष्णव के बैग में 1300 रुपये नकद, एटीएम व अन्य कागजात रखे थे, जबकि बदमाश कीमती मोबाइल भी लूटकर भागे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।