- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल में हुई अनूठी शादी : सीताराम का स्वयंवर
उज्जैन | रविवार शाम को महाकाल और बहादुरगंज क्षेत्र में गैर चल समारोह निकाला गया। इस दौरान सीताराम के स्वयंवर और बाहुबली की झांकियों ने दर्शकों को रोमांचित किया। महाकाल वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति द्वारा महाकाल क्षेत्र में गैर निकाली गई। संयोजक बाबू यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष महाकाल से होकर गुदरी, कार्तिक चौक सहित अन्य क्षेत्रों में गैर निकाली जाती है।
अखाड़े सदस्यों द्वारा लाठियां और तलवार घुमाकर शौर्य प्रदर्शन किया जाता है। गैर में सीताराम के स्वयंवर सहित महाकाल की शृंगार रूप सहित, कृष्ण-अर्जुन आदि की झांकियां निकाली गई। ऐसे ही बहादुरगंज क्षेत्र में चंडमुंड विनाशिनी चल समारोह निकाला गया। चल समारोह मालीपुरा, दौलतगंज सहित अन्य क्षेत्रों से गुजरा। गैर में बाहुबली की झांकियां ने दर्शकों को मोहित किया।