- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
मांगों को लेकर नगर निगम में नारेबाजी, कर्मचारियों ने लिया अवकाश
उज्जैन | नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और अधिकारी वर्ग सफाईकर्मियों ने एक दिन का अवकाश लेकर आज कार्यालय में नारेबाजी की तथा धरना दिया। प्रदेशभर में स्थाई निकायों के कर्मचारी आज अवकाश पर है।
वर्ष 2007 के बाद सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ देने, सातवें वेतनमान का लाभ देने, समयमान वेतन प्रदान करने आदि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। बकायदा एक दिन का अवकाश सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन के साथ विभाग का कामकाज ठप्प कर दिया। कर्मचारी आज के प्रदर्शन के साथ-साथ 27 अप्रैल को पुन: अवकाश लेकर भोपाल में होने वाले नगरीय प्रशासन मंत्रालय के घेराव में भी शामिल होंगे। प्रंातभर में कर्मचारी यहां पहुंचेंगे। नगर निगम गेट पर चैनल लगाकर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी नेता संजय चौबे, मुकेश सिंघानिया, अल्ताफ हुसैन ने बताया कि शासन के निर्देश के बावजूद नगर निगम में वर्ष 2007 के बाद के सेवारत् कर्मचारियों को 10-12 वर्ष भी नियमित नहीं किया जा रहा है।