- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ज्वाइनिंग से पहले कलेक्टर को आवेदन
नवागत कलेक्टर ने कोठी स्थित कार्यालय सुबह 11.10 पर प्रभारी कलेक्टर रुचिका चौहान से विधिवत चार्ज लेकर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व कलेक्टर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। खास बात यह कि कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के पूर्व ऑफिस के बाहर वृद्ध महिला ने उन्हें आवेदन थमा दिया जिसे कलेक्टर ने एसडीएम को पकड़ाया।होशंगाबाद से स्थानांतरित होकर आए कलेक्टर संकेत भोंडवे कोठी स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां पूजन-अर्चन के बाद कोठी के लिये रवाना हुए। निर्धारित समयानुसार कलेक्टर भोंडवे को प्रात: 10.30 बजे पदभार ग्रहण करना था। किन्हीं कारणों के चलते वे 11.10 पर कोठी पहुंचे।
इस दौरान कलेक्टर भोंडवे के अपने ऑफिस में प्रवेश से पूर्व वृद्धा मीनाबाई पति उमाशंकर 60 वर्ष निवासी अब्दालपुरा ने उन्हें रोक लिया और जमीन विवाद संबंधी आवेदन देकर परेशानी बताई। हालांकि कलेक्टर ने आवेदन लेकर साथ चल रहे एसडीएम को दिया और वृद्धा को आश्वासन देकर ऑफिस में पहुंचे। यहां पूर्व से कलेक्टर का इंतजार कर रहे अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को परिचय के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।