- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मंडी में चने के ढेर में लगी आग… और 700 बारदान जलकर हो गए खाक
उज्जैन | महिदपुर कृषि उपज मंडी में नैफेड द्वारा भावांतर के तहत चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी सोसायटी के माध्यम से की जा रही है। धाराखेड़ा सोसायटी खरीदी केंद्र पर शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब अचानक आग लगने से चने की बोरियों में आग लग गई। आग लगने का कारण बारदान सिलाई मशीन की वायरिंग में जोड़ में स्पार्क होना सामने आ रहा है। इस घटना के बाद पास ही थाना महिदपुर में फायर बिग्रेड होने पर तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। धाराखेड़ा सोसायटी सेकेट्री किशोरलाल मेहर के मुताबिक खरीदे गए चने में समय पर आग पर नियंत्रण पा लेने से नुकसान नहीं हुआ है, परंतु आग लगने से बारदान जले है। जिसमें करीब ७०० बारदान जल गए है।
परिवहन नहीं होने के कारण हो रही परेशानी : नैफेड द्वारा कुल पांच सोसायटियों के माध्यम से किसानों से भावांतर योजना के तहत खरीदी की जा रही है। जिसमें 1 धाराखेड़ा सोसायटी जिसमें आग लगी है, इसमें कुल चना 15842 क्विंटल, सरसों 195 क्विंटल तथा मसूर 214 क्विंटल की खरीदी हुई है। जिसमें केवल 5210 क्विंटल ही परिवहन हो पाया है। इस तरह साढ़े दस हजार क्विंटल माल का परिवहन नहीं हो सका।
यदि समय पर माल परिवहन हो गया होता तो आग लगने तथा इससे हुए नुकसान से बचा जा सकता था। 2 सगवाली सोसायटी में अब तक चना खरीदी कुल 8998 क्विंटल, सरसों 792 क्विंटल तथा मसूर 20 क्विंटल खरीदी गई है। जिसमें सभी जिंस परिवहन हो चुकी है।