- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
घर के बाहर टहल रहे युवक का मोबाइल छीन कर भागे बदमाश, लोगों ने पकड़ा
उज्जैन । उदयन मार्ग पर सोमवार रात दो बाइक सवार बदमाश एक युवक का मोबाइल छीन भागने लगे। इस दौरान लोगों ने एक बाइक सवार को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरा फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि नितेश पिता रमेशचंद्र जीनवाल (33) निवासी लक्ष्मी नगर सोमवार रात करीब 11.30 बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। उदयन मार्ग पर टहलते हुए वह मोबाइल पर मैसेज पर पढ़ रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और जीनवाल का मोबाइल छीनकर भाग निकले। लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। माधवनगर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।