- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु को अब दो पैकेट से ज्यादा लड्डू प्रसाद नहीं
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की सप्लाई सामान्य हो गई है। बुधवार को प्रसाद काउंटरों पर 100 ग्राम से लेकर 1 किलो तक के पैक में प्रसाद उपलब्ध हुआ। हालांकि अफसरों ने मांग और पूर्ति के अंतर को पाटने के लिए और लड्डू बाहर बिकने की आशंकाओं के बीच एक श्रद्धालु को दो पैकेट से अधिक प्रसाद विक्रय नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि कच्चे माल की कमी और प्रसाद निर्माण की गति धीमी होने से मंदिर में बीते कुछ दिनों से लड्डू प्रसाद का टोटा बना हुआ था। काउंटरों पर 500 ग्राम और 1 किलो वाले प्रसाद के पैकेट नहीं मिल रहे थे। भक्तों को 100 ग्राम व 200 ग्राम के छोटे पैक में प्रसाद खरीदना पड़ रहा था। दर्शनार्थियों को हो रही असुविधा को देखते हुए कलेक्टर मनीषसिंह ने जिम्मेदार अध्ािकारी व कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों को नोटिस भी दिए गए थे।
प्रसाद निर्माण का कार्य तेज
इसके बाद चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद यूनिट में प्रसाद निर्माण की गति तेज कर दी गई। साथ ही काउंटर कर्मचारियों को एक व्यक्ति को दो पैकेट से अधिक प्रसाद नहीं बेचने के निर्देश भी दिए गए हैं। इध्ार मामले में अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
लड्डू प्रसाद का वजन और मूल्य
– 1 किलो 240 रुपए
-500 ग्राम 120 रुपए
-200 ग्राम 60 रुपए
-100 ग्राम 30 रुपए
प्रतिदिन 3 क्विंटल लड्डू की खपत
महाकाल मंदिर में सामान्य दिनों में औसतन 3 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिकता है। श्रावण मास व पर्व त्यौहारों के समय लड्डू प्रसाद की खपत दोगुना हो जाती है। गर्मी की छुट्टी तथा अधिकमास के चलते इन दिनों मंदिर में भीड़ अधिक है। इसके कारण लड्डू प्रसाद की बिक्री भी बढ़ गई है। हालही में मंदिर प्रशासन में हुए फेरबदल तथा कच्चे माल की सप्लाई के लिए टेंडर होने के कारण नए अधिकारी समय रहते तैयारी नहीं कर पाए, इसके चलते व्यवस्था प्रभावित हुई थी।