- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के लिए दिल्ली में तैयार हो रही लग्जरी सुविधा, अगस्त से मिलेगा लाभ
उज्जैन | अगस्त माह में उज्जैन से ५ रूट पर १० लग्जरी एसी बसों का संचालन शुरू होगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तैयार हब एण्ड स्पोक मॉडल के तहत ये बस सेवा का क्लसटर उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड ने तैयार किया है। पुणे की एक कंपनी ने इस सेवा अंतर्गत बस संचालन के लिए निगम से अनुबंध किया है। परिवहन विभाग द्वारा तय किराए में ही ये बसें चलेंगी। प्रयास था कि २३ जून को इंदौर में पीएम के इस सेवा के शुभारंभ दौरान ही उज्जैन में ही सेवा आरंभ हो, लेकिन बसें तैयार नहीं होने से अब अगस्त के पहले सप्ताह में इन्हें शुरू करने का प्रयास है।
सरकार ने इस सेवा को सूत्र सेवा नाम दिया है। जिसका उद्देश्य है कि निजी ऑपरेटरों की भागीदारी से यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा मिल सकें। पुणे की बस ऑपरेटर कंपनी व यूसीटीएसएल के बीच बसों के संचालन का अनुंबध हो चुका है। जिस पर दिल्ली में १० एसी बसों की बॉडी तैयार हो रही है। टाटा कंपनी के चेसिस पर वर्कशॉप में बसें बन रही हैं। पहले जून तक इन बसों के आने की संभावना थी, लेकिन समय पर नहीं बन पाने से अब अगस्त में ये सेवा आरंभ हो सकेगी। लिहाजा तब सीएम जनआर्शीवाद लेकर निकलेंगे। उनके यहां आगमन पर कार्यक्रम आयोजित कर इस सेवा की शुरुआत कराई जाएगी।
उज्जैन से इन रूटों पर होगा संचालन
१- भोपाल वाया देवास, सीहोर
२ – झाबुआ वाया बडऩगर, पेटलावद
३- ग्वालियर वाया मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, गुना
४- राजगढ़ वाया कायथा, मक्सी, शाजापुर, सारंगपुर
५ – नीमच वाया नागदा, जावरा, मंदसौर
दूसरी खेप में इन मार्गों पर भी संचालन
यूसीटीएसएल ने बस संचालन के दो क्लस्टर तैयार किए हैं, जिसमें उज्जैन से दूसरी खेप में ५ ओर रूटों पर संचालन होगा।
१- रतलाम वाया इंगोरिया, रूनिजा
२ – बड़वानी वाया बडऩगर, धार
३- पेटलावद वाया बडऩगर, बदनावर, छावनी
४- सीतामऊ वाया नागदा, मालाखेड़ी
५ – हरदा वाया देवास, हाटपिपल्या, नेमावर