- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भीड़ भरे चौराहे पर कार हुई बेकाबू, मच गई अफरा-तफरी…
उज्जैन | सुबह की शुरुआत हो चुकी थी, थोड़ी देर में चौराहे पर चहल-पहल होने लगी थी। इसी बीच स्पीड में आई कार का अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। अनियंत्रित होकर कार यहां-वहां घुसने लगी, तो चौराहे पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए बेकाबू कार खंभे और दीवार में जा घुसी।
अनियंत्रित कार ने चार लोगों को घायल कर दिया
मंगलवार सुबह 11 बजे वेदनगर चौराहे पर अनियंत्रित कार ने चार लोगों को घायल कर दिया। कार लोगों को टक्कर मारते हुए मणि एवेन्यू बिल्डिंग की दीवार से जा टकराई। कार को अनियंत्रित देख लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच करीब चार लोग घायल हो गए। कार की चपेट में एक साइकिल सवार भी आया है, जिसे गंभीर चोट लगने पर अस्पताल पहुंचाया गया।
एक के बाद एक वाहनों को मारी टक्कर
स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई कार ने एक के बाद एक तीन वाहनों को धड़ाधड़ टक्कर मारी। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर दो युवक सवार थे। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसमें उसकी साइकिल बुरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि युवक को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
पुलिस ने कार जब्त की
पुलिस ने कार एमपी ४२-सी ०३१५ को जब्त किया है। बता दें, इस घटना में कार चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह सिल्वर रंग की कार ७, वेदनगर नानाखेड़ा निवासी श्रीकांत व्यास की बताई जा रही है।