- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमित शाह व सीएम चौहान के फाइनल कार्यक्रम का इंतजार
उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में निकलने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए अभी तक अमित शाह और सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। प्रशासन चाहता है कि हैलीपेड से लेकर सर्किट हाउस तथा नानाखेड़ा सभास्थल से लेकर 14 जुलाई की जन आशीर्वाद यात्रा की पूर्णता तक प्रत्येक स्टेप की अच्छी तैयारी की जाए। गुरुवार सुबह तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का अधिकृत कार्यक्रम प्रशासन तक नहीं पहुंचा है।
एडीएम जीएस डाबर के अनुसार सुबह तक दोनों वीआईपी के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे थे। भाजपा नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी के अनुसार अभी दोनों भी वीआईपी के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से चर्चा हुई है। एडीएम डाबर ने जरूर अनुमानित समय के संबंध में चर्चा की थी लेकिन अधिकृत कार्यक्रम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।