- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पत्थरबाजी व मारपीट ,विवाद में आधा दर्जन स्थानों पर मारपीट
उज्जैन। मामूली विवादों में आधा दर्जन स्थानों पर पत्थरबाजी व मारपीट की घटनाएं हुईं। नानाखेड़ा पुलिस ने बताया जितेन्द्र पिता दयाराम निवासी निनौरा के साथ रिपोर्ट करने की बात को लेकर मैजिक चालक गोलू उर्फ रोहित निवासी खानबड़ोदिया ने मारपीट की। द्रोपती मेहरा पति फूलचंद निवासी महानंदा नगर पर गोपाल मालवीय व उसके एक अन्य साथी निवासी मालपुरा ने पत्थर से हमला किया। इसी मामले में गोपाल मालवीय ने द्रौपदी मेहरा, यश मेहरा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई।
राहुल खत्री पिता राजू निवासी लोहारपट्टी नानाखेड़ा को पंकज और उसके दो साथियों ने गाली गलौज करने पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। हरिबाबू पिता भगोले प्रसाद निवासी चंद्रनगर को ओमप्रकाश और उसके भाई मोहनलाल ने मारपीट की। मोहम्मद मुदसरी पिता मसुीद निवासी बेगमबाग कालोनी को निकास चौराहा पर अज्जू, लक्की काला, सोनू बंजारा निवासी भेरूनाला ने उधारी के रुपयों को लेकर मारपीट की।