- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मंडी में तुलावटी श्रमिकों की हड़ताल शुरू
उज्जैन । कृषि उपज मंडी समिति में आज से तुलावटी हम्मालों ने हड़ताल शुरू कर दी है मुनादी कराकर ऐलान किया कि जब तक मंडी समिति 50 किलो की बोरी की धुलाई करने के लिए 6 रुपया 50 पैसे की दर की घोषणा नहीं करती तब तक मंडी में तुलावटी हम्माल काम शुरू नहीं करेंगे।
हड़ताल के चलते मंडी में सोमवार से कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है, हालांकि बारिश के कारण सुबह से किसान भी फसल लेकर मंडी में नहीं आए थे, बावजूद इसके मंडी हम्मालों ने मुनादी करवाई। वहीं कृषि उपज मंडी की ओर से भी मुनादी कराई गई कि हम्मालों की हड़ताल के कारण किसान अपना माल लेकर मंडी में नहीं आए।
कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने बताया कि श्रमिक संगठन पहले 95 किलो की भर्ती की बोरी की बजाय 50 किलो की भर्ती की बोरी तुलाई की मांग पर अड़े हुए थे। जब हमने 50 किलो की बोरी की तुलाई की हामी भर दी तो दर आधे किए गए, किंतु हम्माल इस मांग पर अड़े हुए हैं कि 50 किलो की बोरी के लिए भी 6 रुपया 50 पैसे की तुलाई लेंगे इस पर गतिरोध बना हुआ है क्योंकि यदि 50 किलो की बोरी भी 95 किलो की बोरी की दर पर तोलेंगे तो किसानों पर 2 गुना भार बढ़ जाएगा।