- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रांग पार्किंग पर पुलिस ने काटा चालान
यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस मुहिम चला रही है। इसी के तहत गुरुवार शाम यातायात पुलिस ने फव्वारा चौक पर कई वाहनों के चालान काटे। पुलिस की कार्रवाई देख वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई वाहन चालक तो पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गलियों से भाग निकले। त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए ट्रैफिक पुलिस अव्यवस्थित पार्किंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत फव्वारा चौक पर गुरुवार शाम कार्रवाई की गई। पुलिस ने सड़क पर बनी सफेद लाइन के बाहर वाहन पार्किंग करने वालों भी नहीं बख्शा और चालान बनाया।
इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे कई नाबालिग वाहन चालकों को भी पकड़ा। साथ ही एक बाइक पर तीन लोगों के बैठकर जाने पर उन्हें भी रोककर चालान बनाया। कई वाहन चालकों ने वाहन संबंधी दस्तावेज दिखाए जिसे सही पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें जाने दिया। कार्रवाई होता देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और वे दूसरे मार्गों से बच निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।