- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
भाजपा नेता को सार्वजनिक स्थान पर फायर करना पड़ा महंगा ,प्रकरण दर्ज
उज्जैन। नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष की पदभार ग्रहण से पूर्व निकली स्वागत रैली में भाजपा नेता को भीड़ भरे क्षेत्र में फायरिंग करना महंगा पड़ गया। वीडियो फुटेज और फोटो में नेता को गोली चलाते देख माधव नगर पुलिस ने धारा 336 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
माधव नगर प्रभारी टीआई लिविन खेस्स ने चर्चा में बताया कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विशाल राजौरिया के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने के मामले में धारा 336 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह था मामला
भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के पदभार ग्रहण से पूर्व शहर में स्वागत रैली निकाली गई थी। यह रैली भाजपा कार्यालय लोक शक्ति भवन पहुंची इस दौरा सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इन्हीं में से भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विशाल राजौरिया ने रायफल निकालकर करीब 5 फायर हवा में किया थे।
हो सकती थी जनहानि
पुलिस ने विशाल राजौरिया द्वारा किये जा रहे फायर का वीडियो देखा जिसमें स्पष्ट हुआ कि सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इस प्रकार फायर किये जाने से जनहानि हो सकती थी। इसी आधार पर राजौरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
बंदूक कहां से आई जांच होगी
कोर्ट व शासन द्वारा चल समारोह, स्वागत रैली या किसी भी कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से हथियार लेकर चलना या प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। स्वागत रैली के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में रायफल कहां से आई, किसकी थी, लाइसेंस था कि नहीं इन सब बिंदुओं की जांच पुलिस द्वारा की जायेगी।