- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आज श्रावण मास की दूसरी सवारी, चंद्रमोलेश्वर के रूप में देंगे दर्शन…10 हजार कावड़ यात्री पहुंचे महाकाल
उज्जैन। धार्मिक नगरी में बाबा महाकाल की श्रावण मास की दूसरी सवारी आज शाम निकलेगी। बाबा महाकाल भक्तों को चंद्रमोलेश्वर तथा मनमहेश रूप में दर्शन देंगे।
सुबह से ही शिव भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह भस्म आरती के बाद से 10000 कावड़ यात्रियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वहीं तीन अलग-अलग सामान्य कतारों में भी श्रद्धालुओं को नंदी ग्रह बैरिकेड्स से दर्शन कराए जा रहे हैं। सुबह 5 बजे भस्मारती समाप्त होते ही मंदिर के बाहर जमा बड़ी संख्या में कावड़ यात्रियों को दर्शन कराने के लिए भस्मा आरती प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया गया। कावड़ यात्री लगातार जयघोष कर रहे थे तथा ओम नम: शिवाय से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान हो गया था।
सभामंडप मार्ग से नंदी ग्रह तक कतारबद्ध रूप से प्रवेश देते हुए कावड़ यात्रियों की निकासी कराई। सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ के अनुसार मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में कावड़ यात्री जमा हो गए थे और लगी भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भस्मारती द्वार से सुबह कावड़ यात्रियों को प्रवेश आरंभ किया। लगभग 10000 कावड़ यात्रियों ने यहां जलपात्र में कावड़ का जल समर्पित किया और दर्शन किए।