- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गोपाल मंदिर के सामने दुकान के लिए लाठी व धारदार हथियार चलेगोपाल मंदिर के सामने दुकान के लिए लाठी व धारदार हथियार चले
गाेपाल मंदिर के सामने गुरुवार सुबह हार-फूल की दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी और धारदार हथियार चले। मारपीट में एक ग्राहक समेत तीन लोग घायल हुए। खाराकुआं पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।
जूना सोमवारिया निवासी शंभू माली और रंजीत हनुमान के रामप्रसाद माली गोपाल मंदिर के सामने हार-फूल की दुकान लगाते हैं। दुकान लगाने को लेकर दोनों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। गुरुवार को दोनों में कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट हाेने लगी। आरोप है कि शंभू ने लाठी-डंडे से और रामप्रसाद ने हथियार से एक-दूसरे पर वार किए। रामप्रसाद को पिटते देख बेटे संदीप और राहुल भी आ गए। रामप्रसाद की दुकान से हार-फूल खरीद रहे मालीपुरा निवासी राजेश मालवीय ने बीचबचाव की कोशिश की तो उसके सिर में भी लाठी लगी।
लड़ाई में शंभू, संदीप और राजेश के सिर से खून बहने लगा। आसपास के लोगाें ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। शंभू के आवेदन पर पुलिस ने रामप्रसाद, संदीप और राहुल के खिलाफ और संदीप की शिकायत पर शंभू माली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। एसआई गजेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शंभू के सिर पर धारदार हथियार और संदीप के सिर पर डंडे की मार से चोट आई है।