- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
शराब की दुकान पर बैठे कर्मचारी को चाकू मारा
उज्जैन। बीती रात इंगोरिया थाना अंतर्गत ग्राम खरसौदखुर्द में बाइक पर आए तीन युवकों ने शराब की दुकान पर बैठे कर्मचारियों से विवाद किया और उसके बाद एक को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इंगोरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरसौदखुर्द में उंटवास रोड पर देसी शराब की दुकान है। जहां पर इलाहाबाद निवासी अमरजीत पिता केशव लाल साहू और दौलतराम यादव कर्मचारी हैं। दोनों रात 9.45 बजे के लगभग दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक पर बैठकर तीन युवक आए और उन्होंने शराब की बोतल मांगी।
अमरजीत ने उन्हें बोतल दे दी और जब रुपए मांगे तो तीनों ने अमरजीत और दौलतराम से विवाद किया और दुकान में घुसकर चाकू निकाला और दौलतराम पर हमला कर उसे घायल कर दिया। रात को ही दौलतराम को उज्जैन लाया गया। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमला करने के बाद तीनों युवक बाइक पर बैठकर उंटवास की ओर भाग गए लेकिन अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।