- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ज्ञानेश्वरी माता मंदिर के चोरों ने ताले तोड़े
उज्जैन। बीती रात सांदीपनि नगर ढांचा भवन स्थित ज्ञानेश्वरी माता मंदिर के अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर यहां रखी दानपेटी से हजारों रुपये चोरी कर लिये। सुबह मंदिर खोलने पहुंची महिला ने ताले टूटे देखे जिसकी सूचना देवासगेट पुलिस को दी गई।
सीमा पति प्रहलाद निवासी ढांचा भवन ने बताया कि रात में उसने 9.30 बजे मंदिर बंद किया था और सुबह 6.30 पर मंदिर खोलने पहुंची। यहां मंदिर के ताले टूटे पड़े थे जबकि दानपेटी का भी ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखी हजारों रुपये की राशि चोरी कर ली। इसकी सूचना देवासगेट पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात को नशा करने वालों ने अंजाम दिया होगा, जबकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां रात 12 बजे बाद तक लोगों का आना जाना लगा रहता है और अभी श्रावण मास चलने से यहां देर रात तक महिलाएं भजन कीर्तन भी करती हैं। चोरों ने संभवत: तड़के वारदात को अंजाम दिया होगा।