- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
मुंबई की मॉडल ने महाकाल मंदिर में एप से बनाया था फूहड़ वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है बावजूद इसके मुंबई की एक मॉडल द्वारा मोबाइल मंदिर के नंदी हॉल तक ले जाकर मोबाइल एप के माध्यम से फूहड़ नृत्य कर उसे इंटरनेट पर वायरल किया गया। मामले में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जांच कराई जा रही है वहीं पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।
सोशल मीडिया पर एक दिन पूर्व करीब आधा दर्जन ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें एक युवती नंदीगृह से लेकर निर्गम द्वार तक अलग-अलग गानों पर अमर्यादित डांस व मुख मुद्रा बनाती नजर आ रही थी। इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति को लगी तो जांच प्रारंभ हुई जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी उसे टिक टोक एप के जरिये बनाया गया है।
इस वीडियो के नीचे नंदिनी करील नाम भी लिखा हुआ है। अभी तक जांच में युवती के बारे में जो जानकारी मिली है उसमें ज्ञात हुआ है कि वह मुंबई में एक्टर और मॉडल है।
इस संबंध में आईजी राकेश गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मोबाईल एप टिक टोक के माध्यम से उक्त वीडियो बनाये गये प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन मंदिर में मोबाइल प्रतिबंधित है ऐसे में वीडियो बनाना भी जांच का विषय है। मोबाइल एप से कोई भी सामान्य व्यक्ति वीडियो बना सकता है, लेकिन पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
भस्मारती परमिशन टिकट
सोशल मीडिया में चल रही जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर में अमर्यादित वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने वाली मॉडल ने 3 सितम्बर को भस्मार्ती बुकिंग करवाई थी। उक्त मॉडल 7 महिलाओं सहित एक युवक के साथ ग्रुप में मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी।
अकाउंट डिलिट कर दिये
मॉडल द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में अमर्यादित वीडियो बनाये जाने की जानकारी सोशल मीडिया के अलावा मंदिर प्रशासन व पुलिस की नजर में आने के तुरंत बाद इंस्टाग्राम व टिक टाक म्यूजिकल एप से अपने अकाउंट डिलिट कर दिये हैं साथ ही जो वीडियो वायरल हो रहे थे उन्हें भी हटा दिया गया है।



