- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं मवेशी
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के भीतर प्लेटफार्म पर मवेशी पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पटरियों पर सूअरों को घूमते देखा जा सकता है लेकिन रेलवे प्रशासन इन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। मवेशियों एवं सूअरों के कारण गंदगी भी फैलती है। वहीं हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म १ से लेकर ८ नंबर तक मवेशियों को घूमते देखा जा सकता है। कई बार तो मवेशी यात्रियों के बीच प्लेटफार्मों पर खड़े रहते हैं। जिससे मवेशियों के कारण बच्चों एवं अन्य को इस बात का भय बना रहता है कि वह किसी को सींग नहीं मार दे। प्लेटफार्म के अलावा यात्री प्रतिक्षालय में भी मवेशी डेरा डालकर बैठ जाते हैं और वहीं पर मलमूत्र करके गंदगी फैलाते हैं।
इसी प्रकार की स्थिति सूअरों की है, जोकि प्लेटफार्मों के नीचे पटरियों पर घूमते रहते हैं। लेकिन अभी तक रेलवे प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाई जा रही है। जबकि रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान २४ घंटे मौजूद रहते हैं। लेकिन वह भी इन्हें देखने के बाद नजरअंदाज कर देते हैं। इस संबंध में जब रेलवे पीआरओ जेके जयंत से चर्चा करना चाही तो उन्होंने मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया।