- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गुंडों ने मचाया आतंक, युवक को मारा चाकू, वाहनों में तोडफ़ोड़
उज्जैन। बीती रात अवंतिपुरा स्थित कुमावत धर्मशाला के सामने अज्ञात बदमाशों ने आतंक मचाया। बदमाशों ने न केवल घरों के सामने खड़ी गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया बल्कि घर से बाहर निकले एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। तोडफ़ोड़ एवं हमला करने के बाद बदमाश भाग गए। इसके बाद जानकारी लगने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
रात ९ बजे के लगभग वाहनों पर बैठकर कुछ बदमाश अवंतिपुरा पहुंचे और घरों के सामने खड़े वाहनों को डंडे आदि मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने शोर भी मचाया। आवाज सुनकर वहीं रहने वाला शुभम पिता प्रहलाद कुमावत उम्र २४ वर्ष घर के बाहर निकला तो बदमाशों ने उस पर चाकूओं से हमला किया।
काफी देर तक कुमावत धर्मशाला के बाहर हंगामा होता रहा। यह देखकर लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इसी बीच बदमाश वहां से भाग गए। जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो खाराकुआ, कोतवाली, जीवाजीगंज थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अवंतिपुरा में आतंक मचाने वाले युवक कौन थे, यह अभी ज्ञात नहीं हो पाया है। जीवाजीगंज पुलिस ने शुभम कुमावत की रिपोर्ट पर चार अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।