- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अतिक्रमण हटाने गई टीम को डराने का हुआ प्रयास
उज्जैन। पिछले एक पखवाड़े से चली आ रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम आज फिर नागझिरी लोहारपट्टी पर शुरू हुई। इसके पहले लोहारपट्टी क्षेत्र में बनी झाोपडिय़ों में से एक झोपड़ी में आग लग गई। इधर फायरब्रिगेड आग बुझाने पहुंची तो दूसरी ओर ननि के अतिक्रमण हटाओं मुहिम टीम भी मय पुलिसबल के वहां पहुंच गई और उसने विरोध कर रहे लोगों को खदेड़कर वहां से आधा दर्जन से अधिक झोपडिय़ों को जमीदोज कर दिया।
सोमवार को सुबह अचानक खबर फैली कि नागझिरी स्थित लोहरापट्टी क्षेत्र में किसी झोपड़ी में आग लग गई है। क्षेत्र में आग लगी झोपड़ी को देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। इधर फायर ब्रिगेड की दमकलें भी आग बुझाने वहां पहुंची। पुलिस ने इस क्षेत्र में बनी झोपडिय़ों को पहले खाली कराया और लोगों को वहां से खदेड़ा। कुछ लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ मुहिम का विरोध करने के लिए यहां एक खाली पड़ी झोपड़ी में आग लगाई गई थी।
इधर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओं मुहिम से जुड़े निगम कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मय दलबल के मौके पर आ डटे। देखते ही देखते फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी, फिर अतिक्रमण हटाओं मुहिम के साथ आई जेसीबी का मुंह खुला और देखते ही देखते सारी झोपडिय़ों को जमीदोज कर दिया गया।
हालांकि अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को इन खानाबदोश लोगों की महिला सदस्यों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीम के साथ पहुंची महिला पुलिस और अधिकारियों ने इन विरोधियों को खदेड़ा और अतिक्रमण हटा दिया गया।
झोपड़ी में आग लगी या लगाई गई.
अतिक्रमण हटाओं मुहिम सोमवार को यहां सक्रिय होने वाली थी। यह बात लोहारपट्टी के खानाबदोश बाशिंदों को अच्छी तरह मालूम थी, क्योंकि उनको दो दिन पहले ही नोटिस मिल चुके थे। इसके पहले ही अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लेकर निगम और अधिकारियों की टीम यहां के लिए मूव करती, खबर आई कि उन्हीं झोपडिय़ों में आग लग गई।
मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि जिस झोपड़ी की बरसाती में आग लगी है वह तो पूरी तरह से खाली है। अधिकारियों ने कहा पहले आग बुझा लो फिर तोड़ दो ये झोपडिय़ां। हुआ भी ऐसा ही। महिलाओं का विरोध धरा का धरा रह गया और नगर निगम की टीम ने अपना काम कर दिखाया।