- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
अज्ञात वाहन में पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार
उज्जैन। बीती रात होटल से भोजन कर अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहे चार दोस्तों की कार आगर रोड़ पर आगे जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि चार युवक घायल हैं जिनका उपचार जारी है। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि निखिल पिता अनिल डागर 23 वर्ष अपने छोटे भाई शुभम पिता अनिल डागर व दोस्त पवन सोनी निवासी कमल कालोनी, नवीन पिता सुनील डागर 23 वर्ष के साथ आगर तरफ किसी होटल पर खाना खाने गये थे। देर रात चारों युवक कार क्रमांक एमपी 09 सीआर 6479 में सवार होकर घर लौट रहे थे
उसी दौरान ढाबला रेहवारी के पूर्व उक्त कार आगे जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा टकराई। दुर्घटना के बाद आगे चल रहा वाहन चालक मौके से फरार हो गया जबकि क्षतिग्रस्त कार में बैठे चारों युवक गंभीर घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां निखिल पिता अनिल डागर की मृत्यु हो गई जबकि तीनों घायलों का उपचार जारी है। पिता जेल में पुलिस ने बताया कि निखिल और शुभम के पिता अनिल डागर को पिछले दिनों पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।