- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जिला अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन खत्म
उज्जैन। जिला चिकित्सालय में पागल कुत्ते के काटने पर मुफ्त में रैबीज के इंजेक्शन लगाये जाते हैं जो वर्तमान में खत्म हो चुके हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा बोर्ड लगा दिया गया है जिस पर लिखा है कि पागल कुत्ते के काटने पर लगाये जाने वाले इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। जिला चिकित्सालय के ओपीडी में पागल कुत्ते के काटने पर मुफ्त में रैबीज के इंजेक्शन लगाये जाते हैं लेकिन यहां इंजेक्शन नहीं होने के कारण मरीजों के परिजनों को बाजार से 300 रुपये देकर उक्त इंजेक्शन खरीदना पड़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक लोग पागल कुत्ते के काटने पर उपचार कराने पहुंचते हैं। यहां कृष्णा निवासी घौंसला के परिजनों ने बताया कि 10 वर्षीय बालक को कल आवारा कुत्ते ने काट लिया था जिसका उपचार कराने ओपीडी पहुंचे लेकिन इंजेक्शन बाजार से लाने को कहा जा रहा है।
इसी प्रकार करण पिता इंदरसिंह निवासी मोहनपुरा के परिजन ने बाजार से 300 रुपए में रैबीज का इंजेक्शन खरीदा वहीं मयंक निवासी अभिलाषा नगर के परिजनों ने बताया आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं जो बच्चों व वृद्धों को अधिक संख्या में शिकार बना रहे हैं और अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन भी नहीं मिल रहे जिससे परेशानी हो रही है।