- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
महामृत्युंजय चौराहे पर ट्रक पलटा
उज्जैन। महामृत्युंजय चौराहे पर सोयाबीन से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में ड्रायवर और क्लीनर तो बच गये लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
रंजीत राजपूत पिता खान सिंह निवासी गंज बासौदा ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएफ 4825 में 9 टन सोयाबीन भरकर उज्जैन स्थित वेयर हाउस आ रहा था। ट्रक में क्लीनर बाबू लोधी पिता राधेलाल भी बैठा था।
सुबह करीब 4.30 बजे रंजीत ट्रक लेकर इंदौर रोड होते हुए महामृत्युंजय द्वार की ओर जा रहा था तभी सामने से ट्रक के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक स्पीड ब्रेकर से उछला जिससे आगे के हिस्से की कमानी टूट गई और ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में ड्रायवर व क्लीनर को चोट नहीं आई, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा टूट-फूट गया।