- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अगले बरस तू जल्दी आ…
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ… के उद्घोष के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया। लोगों द्वारा शिप्रा नदी के तटों पर पहुंचकर सांकेतिक रूप से मूर्तियों को नदी में डुबकी लगवाई और नगर निगम अमले के सुपुर्द कर दी। नदी में गणेश मूर्तियां विसर्जन न किये जाने को लेकर नगर निगम और पुलिसकर्मी शिप्रा नदी के लगभग सभी घाटों पर मौजूद रहे। साथ ही नावों से भी निगरानी की जा रही थी।
गणेश चतुर्थी पर घरों और शहर के विभिन्न पांडालों में गणेशजी की मूर्तियां स्थापित करने के साथ पिछले 10 दिनों तक उत्सव चला जिसमें भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।
आज अनंत चतुुर्दशी के अवसर पर गणेशजी की विदाई बेला पर लोगों के दिल गमगीन थे लेकिन अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजन और प्रसाद वितरण के बाद विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ।