- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
20 पेंडिंग केस मिले, दो को दे सकते हैं नोटिस
उज्जैन। कलेक्टर शशांक मिश्र मंगलवार सुबह अतिरिक्त तहसील कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पड़ताल के बाद करीब २० प्रकरण पेंडिंग मिले हैं। संभवत: दो अधिकारियों को नोटिस दिया जा सकता है।
कलेक्टर मिश्र सुबह करीब १० कोठी पैलेस स्थित अतिरिक्त तहसीलदार आदर्श शर्मा के कार्यालय में पहुंच गए। सूचना मिलते ही अवकाश के बावजूद यहां के अधिकारी जेसी मोरे ऑफिस पहुंच गए। कलेक्टर मिश्र ने करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों की फाइल तलब की। जांच में ही अतिक्रमण, सीमांकन व नामांकन से संबंधित करीब २० प्रकरण पेंडिग देख उन्होंने नाराजगी जताई। बताया जाता है कि मिश्र ने अतिरिक्त तहसीलदार शर्मा व एक बाबू को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर पर नजर
सूत्रों की मानें तो कलेक्टर के प्रतिदिन आकस्मिक दौरे से कई प्रशासनिक कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। चरक माधवनगर व जिला अस्पताल में लगातार निरीक्षण के बाद डाक्टर-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कई छात्रावास व स्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों की हालत भी इससे जुदा नहीं है। यही वजह है कई विभाग में प्रतिदिन सुबह ही कलेक्टर की लोकेशन व प्रोग्राम पता लगाने का प्रयास करने की होड़ शुरू हो गई है।
नायब तहसीलदार को मौका
कलेक्टर मिश्र नायब तहसीलदार प्रज्ञा गीते के ऑफिस भी पहुंचे थे। यहां पर निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर उन्होंने सुधार के लिए समय दिया है। अवकाश के कारण यहां पर भी सूचना मिलने पर गीते व अन्य कर्मचारी पहुंचे थे।