- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींचने वाले आरोपी फरार
उज्जैन। सैफी मोहल्ला में रहने वाली युवती से पड़ोसी युवक द्वारा प्रेम प्रसंग और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद उसी युवक ने अपने दो दोस्तों को घर बुलाकर युवती को दुष्कर्म के फोटो दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
सैफी मोहल्ला में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के पड़ोस में रहने वाले मुफद्दल कांचवाला से जान-पहचान हो गई जिसके बाद मुफद्दल ने युवती को कहा मैं तुझसे शादी करूंगा। 12 सितम्बर को मुफद्दल ने युवती को शादी की बातचीत के लिये घर बुलाया और गोदाम वाले रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुफद्दल दो माह तक युवती को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। 3 नवंबर को मुफद्दल ने युवती को घर बुलाया जहां मुस्तफा हुसैन व मंसूरी सैफी पहले से मौजूद थे। युवती के कमरे में पहुंचते ही तीनों ने दरवाजे बंद कर दिये और कहा हमारे पास तुम्हारी अश्लील तस्वीरें हैं।
इस प्रकार की धमकी देने के बाद तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों युवकों द्वारा युवती को आये दिन प्रताडि़त करने पर उसने 1 फरवरी को पूरी घटना परिजनों को बताई और 6 फरवरी को मुफद्दल, मुस्तफा और मंसूरी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण जीवाजीगंज थाने में दर्ज कराया लेकिन प्रकरण दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। एसआई प्रमोदसिंह भदौरिया ने बताया मुस्तफा पूर्व से एक मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।