- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-06-2026
- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर असमंजस
निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान अब तक सामने आए 4 मरीज
उज्जैन। स्वाइन फ्लू के मरीजों को लेकर जिला अस्पताल में असमंजस की स्थिति है। अब तक 4 मरीज निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान सामने आये हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि तापमान बढऩे के साथ स्वाइन फ्लू का खतरा कम हो जाता है।
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीडि़तों के लिये अलग से माधवनगर अस्पताल में वार्ड बनाने के साथ ही इसके लिये नोडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया को नियुक्त किया गया है। तेज ठंड के मौसम में करीब 25 लोगों के स्वाब स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच के लिये पहुंचाये गये जिनमें से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
करीब एक माह पूर्व स्वाइन फ्लू से इंदौर के निजी अस्पताल में उज्जैन के व्यवसायी की मृत्यु एवं ग्रामीण की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी, जबकि दो दिनों पूर्व गोंदिया के ग्रामीण की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
बताया जाता है कि सिंहपुरी निवासी महिला की इंदौर में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। करीब 4 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बावजूद जिला चिकित्सालय में ऐसे पीडि़तों की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और न ही कोई उपचार के लिए यहां पहुंचा।