- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा; कर्मचारी और ड्राइवर की तत्परता से बड़ी आपदा बची
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम घट्टिया के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट के पास गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। यह घटना इतनी गंभीर हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल का सिलेंडर रिफिलिंग बॉटलिंग प्लांट घट्टिया और नजरपुर के बीच स्थित है। हादसा ब्रेक फैल होने की वजह से हुआ। ड्राइवर के ब्रेक फैल होने के बाद, उसने ट्रक को बचाने के लिए चबूतरे पर चढ़ा दिया, जिससे ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटनास्थल पर कर्मचारी और ट्रक ड्राइवर ने मिलकर सिलेंडरों को सड़क से हटा दिया और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि यह हादसा किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था, लेकिन समय रहते कार्रवाई ने एक बड़ी आपदा को टाल दिया।