- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
ATM लूटने से पहले पांच बदमाश पकड़ाये
खेत में बना रहे थे प्लान
उज्जैन। बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लूटने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को चिमनगंज पुलिस ने आगर रोड़ स्थित खेत से गिरफ्तार किया।मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बनाकर आगर रोड़ आरडी गार्डी अस्पताल के पास स्थित खेत में रवाना किया गया। यहां पुलिस टीम ने खेत में घेराबंदी की इस दौरान बदमाश आपस में बात कर रहे थे कि एटीएम लूटने के दौरान कोई बीच में आये तो पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर देना।
पुलिस टीमों ने दबिश देकर रविराज पिता बालूसिंह पंवार निवासी लखाहेड़ा थाना घट्टिया, घनश्याम पिता शेरसिंह चौहान निवासी कानीपुरा, उमेश पिता हीरालाल माली निवासी महावीर नगर पिपलीनाका, अभिषेक पिता रमेश कहार निवासी नृसिंहघाट कालोनी, राहुल पिता मनोहर सिंह निवासी मक्सीरोड़ को गिरफ्तार कर इनके पास से पिस्टल, मैग्जीन, चाकू, मिर्च पावडर बरामद किये हैं।