- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
25 दिसंबर को रिलीज़ से पहले ‘बेबी जॉन’ की टीम ने मांगा बाबा महाकाल का आशीर्वाद! उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे वरुण धवन और टीम, भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर—भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक। यहां की भस्म आरती, एक ऐसी अलौकिक अनुभूति है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु दुनिया के कोने-कोने से आते हैं। मंदिर का आकर्षण इतना प्रबल है कि यहां आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी और वीवीआईपी भक्त भी नियमित रूप से दर्शन के लिए आते हैं। फिर चाहे वह फिल्मी सितारे हों, राजनेता हों, या बड़े उद्योगपति, सभी यहां बाबा महाकाल के आशीर्वाद के लिए नतमस्तक होते हैं।
इसी कड़ी में आपको बता दें कि आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक खास नजारा देखने को मिला। बॉलीवुड के वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और निर्देशक एटली ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सबने अपनी नई फिल्म “बेबी जॉन” की सफलता के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की।
बता दें, सुबह चार बजे आयोजित होने वाली भस्म आरती में वरुण और उनकी टीम नंदी हॉल में मौजूद रहे और करीब दो घंटे तक भक्ति में डूबे इन सितारों ने आरती का अनुभव लिया और भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। वहीं, आरती के बाद सभी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और जल चढ़ाकर पूजा की।
मीडिया से बातचीत में वरुण धवन ने कहा कि यहां आकर भस्म आरती देखने और पूजा करने का बहुत अच्छा अनुभव हुआ। हमने प्रार्थना की है कि हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आए। वहीं, डायरेक्टर एटली ने कहा, “पूरी टीम के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करना बहुत खास रहा। फिल्म की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेना जरूरी था।” “बेबी जॉन” 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।