- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
उज्जैन में 18 लाख की बड़ी चोरी: गमी में गया परिवार लौटा तो टूटा पड़ा था घर का ताला, सीसीटीवी में दिखे चार संदिग्ध!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के शांत माने जाने वाले तिरुपति एक्सटेंशन क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पूरे शहर को चौंका दिया। यहां चिमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कानीपुरा मार्ग पर स्थित तिरुपति धाम कॉलोनी में रहने वाले दाल-चावल कारोबारी राजेश नागर के घर में करीब 18 लाख रुपये की चोरी हो गई। परिवार किसी गमी में शामिल होने के लिए झाबुआ गया हुआ था और जब वे सोमवार देर रात लौटे, तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे नगद 12 लाख रुपये और करीब 5-6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब थे। घटना की सूचना तुरंत चिमनगंज मंडी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में चार संदिग्धों की गतिविधियां नजर आईं, जिनके हुलिए और मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।
घटना के बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घर के दरवाजों, अलमारियों और अन्य जगहों से साक्ष्य जुटाए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि पीड़ित परिवार अभी गमी के सदमे में है, इसीलिए चोरी गई रकम और आभूषणों का अंतिम आकलन अभी शेष है।
चोरी की टाइमिंग और प्रोफेशनल अंदाज़ को देखते हुए पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले से घर की रेकी की थी और परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे। मामले में स्थानीय और बाहरी गैंग की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।