- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
भस्म आरती में शामिल होकर क्रिकेट जगत के सितारों ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर की भगवान की आराधना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर, भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, श्रद्धा और आस्था का अनूठा केंद्र है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। महाकाल मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती, जो हर सुबह आयोजित होती है, देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
मंगलवार की सुबह इस ऐतिहासिक मंदिर में एक खास नज़ारा देखने को मिला, जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और अभिषेक देसाई ने तड़के चार बजे आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का पूजन किया। खिलाड़ियों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ ही कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर अक्षर पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं हर साल बाबा महाकाल का बुलावा पाता हूं। उनसे कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, वे हमेशा मेरे लिए अच्छा ही करते हैं।” वहीं, दूसरी बार मंदिर पहुंचे रवि बिश्नोई ने कहा, “महादेव की कृपा से मुझे हमेशा शांति और सकारात्मकता मिलती है। यहां आना एक आध्यात्मिक अनुभव है।”
जानकारी के अनुसार, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान सभी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बता दें, इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने भी भगवान महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
महाकालेश्वर मंदिर में खिलाड़ियों की आस्था न केवल उनकी खेल-यात्रा में आत्मबल का संचार करती है, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव भी कराती है। इस दौरान, खिलाड़ियों ने मंदिर के विशेष नंदी हॉल में जाकर नंदीजी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी साझा की।