- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
उज्जैन में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो का मामला: पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक रील पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस गहराई से कर रही जांच
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भड़काऊ वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नासिर अली सैय्यद ने 4 मई को अपनी सोशल मीडिया आईडी से एक वीडियो (रील) पोस्ट की थी, जिसमें पहलगाम हमले को पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी की “साजिश” बताया गया था। इस रील में दाईं ओर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और दूसरी तरफ पहलगाम हमले की दृश्यावली जोड़कर वीडियो को भावनात्मक और राजनीतिक रूप से उत्तेजक बनाने की कोशिश की गई थी।
वीडियो सामने आते ही बीजेपी कार्यकर्ता कपिल कसेरा और हिंदू जागरण मंच के नेता रितेश महेश्वरी ने इस पर तीखी आपत्ति जताते हुए महाकाल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से न सिर्फ प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई, बल्कि बीजेपी के खिलाफ भी माहौल भड़काने की साजिश की गई है। रितेश महेश्वरी ने कहा कि यह वीडियो बेहद आपत्तिजनक है और इससे हजारों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नासिर अली सैय्यद को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नासिर अली सैय्यद का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह तोपखाना क्षेत्र में हरी मस्जिद के पास इत्र की दुकान चलाता है। उसने अहमदाबाद से कुरान की पढ़ाई की है और उज्जैन आकर बच्चों को कुरान पढ़ाना शुरू किया। लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियों की जांच में कई आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें वक्फ बोर्ड, सरकार विरोधी विचारों और साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से जुड़े विषयों पर वीडियो शेयर किए गए हैं।